रुड़की कोतवाली क्षेत्र में सोलानी पार्क के पास आज भगवानपुर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने अचानक ही गंगनहर में कूद कर आत्महत्या का प्रयास किया है। पास ही सड़क किनारे एक ठेली पर भुट्टा बेच रहे मोनू नाम के एक युवक ने अपनी जान पर खेल कर महिला की जान बचा ली है। महिला को बचाने के आसपास खड़े युवको के द्वारा विडियो बना लिया गया है। जो आज सोशल मिडिया पर वायरल हो गया है। विडियो में दिखाई दे रहा है की सड़क किनारे ठेली लगाकर भुट्टा बेचने वाला एक युवक कैसे अपनी जान पर खेल कर महिला की जान बचा रहा है।बता दे की आज शनिवार को किसी कारण से परेशान होकर एक महिला सोलानी पार्क के पास पहुंची थी। जहां पर महिला के द्वारा अचानक ही गंगनहर में छलांग लगा दी गई। महिला को डूबता देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचा दिया। तभी सोलानी पार्क के पास भुट्टा बेच रहे मोनू नाम के एक युवक ने शोर सुन लिया। जिसके बाद मोनू ने भी महिला को बचाने के लिए गंगनहर में छलांग लगा दी।
मोनू के द्वारा महिला की जान बचाने का पास खड़े युवकों ने वीडियो बना लिया है। जो आज सोशल मीडिया पर वाय
रल हो गया है। इस वीडियो में मोनू ने गंगनहर में डूब रही महिला को पकड़ लिया। जिसके बाद मोनू काफी दूर तक पानी के तेज बहाव में महिला को पकड़कर बहता हुआ दिखाई देता है। जिसके बाद विडियो में मोनू महिला को पकड़कर बचाने का प्रयास करता दिखाई दे रहा है। जिसके बाद मोनू के द्वारा अपनी जान पर खेल कर महिला को किसी तरह गंगनहर से बाहर निकाल लिया गया है और महिला की जान बचा ली गई है। जिसके बाद महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।