रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में गणेशपुर के पुल पर सड़क किनारे एक झोपड़ी में रहने वाली एक संदिग्ध मुस्लिम महिला को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि यह संदिग्ध महिला सड़क किनारे झोपड़ी में खुलेआम गलत कार्य कर रही थी। आसपास के लोगों के द्वारा संदिग्ध महिला का कई बार विरोध किया गया। लेकिन यह संदिग्ध महिला आसपास के लोगों के साथ लड़ाई झगड़ा करती थी। जिसके बाद आज बजरंग दल के नेता नवीन राजपूत और स्थानीय पार्षद हरीश शर्मा के द्वारा संदिग्ध महिला का विरोध किया गया। जिसके बाद पुलिस ने संदिग्ध महिला को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद नगर निगम की टीम के द्वारा अवैध रूप से बनाई गई झोपडी को भी ध्वस्त कर दिया गया है
बता दे की गणेशपुर के पुल पर सड़क किनारे अवैध तरीके से झोपड़ी बनाकर मध्य प्रदेश के खंडवा जिला निवासी एक संदिग्ध मुस्लिम महिला पिछले काफी समय से रह रही थी। आसपास के लोगों का आरोप है कि महिला के द्वारा रात दिन झोपड़ी में खुलेआम गलत तरीके के कार्य किया जा रहे थे। जिस कारण आसपास का माहौल खराब हो रहा था। महिला का अगर विरोध किया जाता तो महिला लड़ाई झगड़ा करती थी। आसपास के लोगों का आरोप है कि महिला के कार्य संदिग्ध नजर आते थे। शिकायत मिलने पर आज बजरंग दल के नेता नवीन राजपूत और स्थानीय
पार्षद हरीश शर्मा आसपास के व्यापारियों के साथ मौके पर पहुंचे और महिला का विरोध किया। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत मिलने पर संदिग्ध महिला को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद नगर निगम की टीम के द्वारा अवैध रूप से बनाई गई झोपडी को भी ध्वस्त कर दिया गया है। पुलिस के द्वारा फिलहाल नगीना नाम की इस संदिग्ध महिला से पूछताछ की जा रही है।