रुड़की कोतवाली क्षेत्र में नगर निगम रुड़की के सामने गंगनहर में आज एक अज्ञात व्यक्ति का शव दिखाई दिया है। गंगनहर में अज्ञात व्यक्ति का शव दिखाई देने के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जिसके बाद मौके पर सैकड़ो लोगों की भीड़ जमा हो गई है।जिसके बाद गंगनहर से अज्ञात व्यक्ति के शव को बाहर निकालने के लिए मोनू जलवीर नाम के युवक को बुलाया गया है। जिसकी मदद से अज्ञात व्यक्ति के शव को बाहर निकाला गया है।बता दे की आज सोमवार को करीब 2:00 बजे के गंगनहर आसपास घूम रहे लोगों को गंगनहर में एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया है। जिसके बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। तभी आसपास के लोगों के द्वारा गंगनहर में डूब रहे लोगों की जान बचाने वाले मोनू जलवीर नाम के युवक को बुलाया गया है। जिसकी मदद से अज्ञात व्यक्ति के शव को गंगनहर से बाहर निकाला गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के द्वारा अब अज्ञात व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है