रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी में आज एक अज्ञात चोर के द्वारा एक घर के बाहर खड़ी एक साइकिल चोरी कर ली गई है। साइकिल चोरी करने के बाद आसमानी कलर की शर्ट पहने अज्ञात चोर बड़े ही आराम से मौके से फरार होने में कामयाब हो गया है। घर के बाहर से साइकिल चोरी करने की यह घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसका एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
बता दे की आवास विकास कॉलोनी निवासी शुभम जिंदल नाम के एक व्यक्ति के घर पर पड़ोस का प्रशांत पांडे नाम का एक बच्चा खेलने के लिए आया था। प्रशांत पांडे नाम के बच्चे के द्वारा अपनी साइकिल शुभम जिंदल के घर के बाहर खड़ी की गई थी। जिसके बाद प्रशांत पांडे घर के अंदर खेलने चला गया। तभी आसमानी कलर की एक शर्ट पहने एक शातिर चोर के द्वारा घर के बाहर खड़ी की गई साइकिल चोरी कर ली गई है। जिसके बाद अज्ञात चोर साइकिल चोरी कर मौके से बड़े आराम से फरार हो गया है। प्रशांत पांडे नाम का बच्चा कुछ देर बाद घर के बाहर आया तो उसकी साइकिल चोरी हो चुकी थी। जिसके बाद सीसीटीवी कैमरा चेक किया गया। तो चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी थी।
सीसीटीवी कैमरे की वीडियो में दिखाई दे रहा है की आसमानी कलर की एक शर्ट पहने एक अज्ञात व्यक्ति घर के बाहर टहल रहा है और आसपास नजर रख रहा है। कुछ देर बाद इस अज्ञात चोर को मौका मिलता है। जिसके बाद यह अज्ञात चोर बड़े ही आराम से साइकिल पर बैठता है और साइकिल को चोरी कर चलाते हुए अपने साथ ले जाता है। शुभम जिंदल के द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इसके साथ ही अज्ञात चोर पर कार्यवाही की मांग की गई है। पुलिस ने आज मंगलवार को बातचीत में बताया की फिलहाल चोर की तलाश कर रही है।













