रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर के पास देर रात सड़क किनारे खड़े एक ट्रक पर बिजली की हाई टेंशन तार गिर गई। जिस कारण ट्रक में आग लग गई। आसपास के लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। लेकिन तब तक ट्रक काफी हद तक जलकर राख हो चुका था।
बता दे की रविवार की देर रात रामपुर के पास सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था। तभी अचानक की ट्रक के ऊपर से जा रही बिजली की हाई टेंशन तार ट्रक पर गिर गई। जिस कारण ट्रक में आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक आग अपना विकराल रूप धारण कर चुकी थी। जिसके बाद घंटो की मशक्कत से फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक ट्रक काफी हद तक जलकर राख हो चुका था। फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने आज सोमवार को फोन पर हुई बातचीत में बताया कि आग लगने की इस घटना में अच्छी बात यह रही है कि कोई जनहानि नहीं हुई है।













