रुड़की के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में मासूम बच्चों के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। यहां पर चोरी के शक में चार बच्चों को रस्सी से बांधकर डंडे से बेरहमी के साथ पीटा गया है। पिटाई के दौरान बच्चे तड़पते रहे और रहम की भीख मांगते रहे। लेकिन आरोपी व्यक्ति दरिंदगी दिखाते हुए लगातार मासूम बच्चों के साथ मारपीट करता रहता है। इन मासूम बच्चों में एक बच्ची भी शामिल रही है। मासूम बच्चों के साथ की गई इस दरिंदगी का पास खड़े किसी व्यक्ति ने एक वीडियो बना लिया है। जो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
बता दे की दरियापुर गांव में एक व्यक्ति ने कोल्ड ड्रिंक चोरी करने के शक में चार छोटे-छोटे मासूम बच्चों को पकड़ लिया। जिसके बाद आरोपी व्यक्ति के द्वारा एक बच्ची सहित मासूम बच्चों को रस्सी से बांधकर बड़ी ही बेरहमी के साथ मारपीट की गई है। आरोपी व्यक्ति डंडे से बच्चों की पिटाई कर रहा है और बच्चे पिटाई के दौरान तड़पते हुए दिखाई दे रहे है। बच्चों के साथ की गई इस मारपीट का पास खड़े किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया है। जो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में एक व्यक्ति रस्सी से बांधकर मासूम बच्चों के साथ डंडे से पिटाई करता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं बच्चों में शामिल एक मासूम बच्ची के बाल पकड़कर उसे खड़ा करता है और उसके चेहरे पर थप्पड़ों की ताबड़तोड़ बरसात कर देता है। हैरानी तो तब होती है जब वहां पर खड़े महिलाएं और पुरुषों में से कोई भी आरोपी दरिंदे को रोकने की कोशिश नहीं करता है। पिरान कलियर थाना प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने आज रविवार को फोन पर हुई बातचीत में बताया कि आरोपी को थाने में बुलवाया गया है। इस मामले में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।






