रुड़की कोतवाली क्षेत्र में चंद्रशेखर चौक के पास आज गंगनहर में नहा रहे दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके चलते दोनों पक्षों के बीच मामूली मारपीट भी हुई है। लेकिन मौके पर तैनात एक पुलिसकर्मी के द्वारा दोनों पक्षों को समय रहते रोक दिया गया और बीच बचाव करा दिया गया। लेकिन एक युवक का हौंसला इतना हैरान करने वाला था कि वह बीच बचाव करने वाले पुलिसकर्मी को गाली देते हुए कहने लगा कहने लगा कि आज इस पुलिस वाले के भी यहाँ पर पिटाई होनी थी। पुलिसकर्मी को गाली देने की बात एक व्यक्ति के द्वारा कैमरे में कैद कर ली गई। जिसका एक वीडियो आज सोशल मिडिया पर वायरल हो गया है।
बता दे की दो पक्ष आज गंगनहर में नहा रहे थे। तभी नहाते समय दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहां सुनी हो गई। जिसके बाद दोनों पक्ष चंद्रशेखर चौक के पास आ गए और एक दूसरे के साथ गाली गलौज करने लगे। दोनों पक्षों के बीच मामूली मारपीट भी हुई है। लेकिन मौके पर तैनात एक पुलिसकर्मी के द्वारा दोनों पक्षों के बीच ज्यादा मारपीट नहीं होने दी गई और दोनों पक्षों को समय रहते रोक दिया गया। लेकिन एक पक्ष का एक युवक इतना आक्रमक था कि वह पुलिसकर्मी को ही गाली देने लगा और गाली देते हुए कहने लगा की आज इस पुलिस वाले की भी यहाँ पर पिटाई होनी थी। यह बात एक व्यक्ति के द्वारा कैमरे में रिकॉर्ड कर ली गई। जिसका एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसमें एक युवक पुलिस वाले को गाली देता हुआ पिटाई करने की बात कहता हुआ साफ़ दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।













