जिला आर्य प्रतिनिधि सभा हरिद्वार की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को संदीपनी वेदकुलम, श्री गंगा धाम आश्रम, कनखल में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत प्रातः 9 बजे सामूहिक अग्निहोत्र यज्ञ से हुई, जिसमें जिला प्रधान आर्य हरपाल सिंह सैनी अपने जन्मदिवस पर यजमान रहे। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य अर्जुन सिंह ब्रह्मचारी रहे। यज्ञ के उपरांत उपस्थित सभी लोगों को अल्पाहार एवं प्रसाद वितरित किया गया।
इसके बाद ईश्वर स्तुति, प्रार्थना एवं उपासना के मंत्रोच्चार के साथ बैठक का विधिवत शुभारंभ हुआ। बैठक का संचालन जिला प्रधान आर्य हरपाल सिंह सैनी ने किया, जबकि अध्यक्षता डॉ. इंदुबाला आर्या, प्रदेश संयोजिका, आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तराखंड ने की।
बैठक में संगठन की गतिविधियों, वैदिक संस्कृति के प्रचार-प्रसार, सामाजिक सरोकारों तथा संगठन को मजबूत बनाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने समाज में वैदिक विचारधारा के प्रसार और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।
बैठक में जगपाल आर्य (मन्नाखेड़ी), टेकचंद, दीपक सैनी (आर्य वीर दल), ऋषिपाल आर्य (निजामपुर), विनोद आर्य, ऋषिपाल आर्य (खेड़ाजट), भूपेंद्र सिंह (ऊदलहेड़ी), खिलाराम, दिनेश (रायघटी), धर्म सिंह, दिनेश (कबुलपुरी), पवन आर्य, डॉ. वीरेंद्र सैनी, एडवोकेट जितेंद्र सैनी, निर्दोष आर्य समाज, सुरेंद्र आर्य (आर्य समाज नंद विहार), महाशय चेतराम आर्य, अमरीश कुमार (रसूलपुर), गौतम शास्त्री, विधी राम आर्य (ढंढेड़ी), हरिओम (फतवा आर्य समाज), डॉ. संजिल आर्य (मंत्री, जिला आर्य प्रतिनिधि सभा हरिद्वार), सुशील कुमार, प्रो. डॉ. संदीप वेदालंकार, आर्य वीर दल प्रमुख आचार्य अमन, अनंत ब्रह्मचारी, सुकरत आर्य सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं आर्यजन उपस्थित रहे।
बैठक का समापन समाज हित, राष्ट्र निर्माण एवं वैदिक संस्कृति के संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ।













