रुड़की की लक्सर कोतवाली क्षेत्र के बाकरपुर गांव में शुक्रवार की रात तालाब से निकलकर मगरमच्छ का एक बच्चा काला पुत्र फूल सिंह नाम के व्यक्ति के घर में घुस गया। परिवार के लोग सोने की तैयारी कर रहे थे। इससे पहले ही हलचल होने पर परिवार के लोगों ने मगरमच्छ के बच्चे को देख लिया। जिसके कई घंटे बाद तक परिवार दहशत के माहौल में रहा है।

बता दे की बाकरपुर गांव निवासी काला पुत्र फूल सिंह नाम के व्यक्ति का परिवार शुक्रवार की रात घर में सोने की तैयारी कर रहा था। तभी घर में कुछ हलचल सुनाई दी। जिसके बाद परिवार के कुछ लोगों ने घर में मगरमच्छ के एक बच्चे को टहलते हुए देख लिया। जिसके बाद परिवार के द्वारा मगरमच्छ के बच्चे को एक कमरे में बंद कर दिया गया। जिसके बाद परिवार घंटो तक दहशत के माहौल में रहा है। परिवार के द्वारा वन विभाग की टीम को सूचना दी गई। वन विभाग की टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई और काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ के बच्चे को जाल बिछाकर पकड़ लिया गया। जिसके बाद परिवार और ग्रामीणों के द्वारा राहत की सांस ली गई है। जिसके बाद वन विभाग की टीम के द्वारा मगरमच्छ के बच्चे को दूर गंगा नदी में छोड़ दिया गया है। इस दौरान वन विभाग की टीम के सरदार गुरजंट सिंह बातचीत में बताया कि मगरमच्छ के बच्चे को दूर गंगा नदी में छोड़ दिया गया है।













