रुड़की की लक्सर कोतवाली क्षेत्र के डौसनी गांव में आज सुबह एक खतरनाक मगरमच्छ मदनपाल नाम के व्यक्ति के घर में घुस गया। घर में हलचल होने पर परिवार के लोग जाग गए। जिसके बाद मगरमच्छ के तांडव को देखकर परिवार दहशत में आ गया। जिसके बाद परिवार के द्वारा घर की छत पर चढ़कर अपनी जान बचाई गई है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर दूर गंगा नदी में छोड़ दिया है।

बता दे की डौसनी गांव में मदनपाल नाम के व्यक्ति का परिवार रोजाना की तरह गुरुवार की रात भी अपने घर में बड़े आराम से सो रहा था। आज सुबह घर में हलचल हुई। जिसके बाद परिवार जाग गया। जिसके बाद खतरनाक मगरमच्छ के द्वारा घर में किए गए तांडव को देखकर परिवार में हड़कंप मच गया। खतरनाक मगरमच्छ परिवार के किसी सदस्य पर हमला करने से पहले ही परिवार के लोग के द्वारा घर की छत पर चढ़कर अपनी जान बचाई गई है। जिसके बाद वन विभाग की टीम को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत ही मौके पर पहुंच गई। लेकिन तब तक शोर की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ भी मदनपाल के घर पर इकट्ठा हो गई थी।
जिसके बाद वन विभाग की टीम के द्वारा मगरमच्छ को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया। जिसके चलते वन विभाग की टीम के द्वारा कड़ी मेहनत से खतरनाक मगरमच्छ को घर से बाहर निकाला गया और मगरमच्छ को अपने जाल में फंसा लिया गया। जिसके बाद वन विभाग की टीम के द्वारा खतरनाक मगरमच्छ को दूर गंगा नदी में छोड़ दिया गया है। खतरनाक मगरमच्छ पकडे जाने के बाद ग्रामीणों के द्वारा राहत की सांस ली गई है। इस रेस्क्यू अभियान में वन विभाग की टीम के गुरजंट सिंह और भोपाल सिंह नाम के सदस्य शामिल रहे है।













