रुड़की कोतवाली क्षेत्र में एक गाँव के पास मदरसे से पढ़कर घर लौट रहे 10 साल के एक मासूम बच्चे को हसन नाम के आरोपी ने अपनी हवस का शिकार बना लिया है। हसन नाम के आरोपी के द्वारा गन्ने के खेत में ले जाकर मासूम बच्चे के साथ जबरन कुकर्म किया गया है। जिसके बाद आरोपी मासूम बच्चे को कब्रिस्तान के पास बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जौरासी जबरदस्तपुर गाँव निवासी आरोपी हसन को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दे की रुड़की कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 10 साल का एक मासूम बच्चा लंढोरा के पास एक मदरसे में पड़ता है। आज सुबह मासूम बच्चा मदरसे में रोजाना की तरह पढ़ने गया था। दोपहर को वापस लौटते समय हसन नाम के आरोपी ने बच्चों को रोक लिया और बच्चे को बहलाने फुसलाने लगा। लेकिन बच्चा आरोपी हसन की बातों में नहीं आया। जिसके बाद आरोपी हसन मासूम बच्चे को जबरन गन्ने के खेत में ले गया। जहां पर आरोपी हसन के द्वारा मासूम बच्चे को अपनी हवस का शिकार बनाते हुए मासूम बच्चे के साथ कुकर्म किया गया है। जिसके बाद आरोपी हसन मासूम बच्चे को पास के कब्रिस्तान के पास बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गया। जिसके बाद मासूम बच्चा किसी तरह घर पहुंचा। जहां पर मासूम बच्चों के द्वारा पूरी घटना अपने परिजनों को बताई गई। जिसके बाद मासूम बच्चे के पिता के द्वारा पुलिस को तहरीर देकर आरोपी हसन पर कार्यवाही की मांग की गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी हसन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के द्वारा आज बातचीत में बताया गया कि फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।













