रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में मालवीय चौक के पास स्थित एक दुकान से बाइक सवार एक चोर एक मोबाइल फोन चुरा कर बाइक पर सवार होकर फरार हो गया है। चोरी की यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसका एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पीड़ित महिला के द्वारा पुलिस को तहरीर देकर आरोपी चोर पर कार्यवाही करने की मांग की गई है।
बता दे की मोहनपुरा निवासी सोनम रावत नाम की एक महिला आज मालवीय चौक के पास स्थित अपनी दुकान पर आई थी। सोनम रावत का मोबाइल फोन दुकान के काउंटर पर रखा था। तभी एक अज्ञात युवक दुकान पर आया। जिसने दुकान से एक फ्रूटी खरीदी और फ्रूटी को मुंह में लगाकर मौका देखते ही काउंटर से मोबाइल फोन चुरा कर फरार हो गया। मोबाइल फोन चोरी की यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसका एक वीडियो आज सोशल मिडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में बाइक सवार एक चोर बड़ी ही तेजी से फ्रूटी मुंह में लगाए हुए बाइक पर बैठकर फरार होता हुआ नजर आ रहा है। सोनम रावत के द्वारा अपने मोबाइल फोन की काफी तलाश की गई। जिसके बाद सीसीटीवी कैमरे को चेक किया गया। जिसमे चोर फरार होता हुआ साफ़ दिखाई दे रहा है। जिसके बाद सोनम रावत के द्वारा पुलिस को तहरीर देकर आरोपी चोर पर कार्यवाही की मांग की गई है। पुलिस अब चोर की तलाश कर रही है।













