नगर निगम रुड़की पर आज महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में महानगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया है। यह धरना प्रदर्शन नगर निगम के द्वारा 20% बढ़ाए गए हाउस टैक्स के विरोध में किया गया है। इस दौरान चौधरी राजेंद्र सिंह के द्वारा नगर निगम में भ्रष्टाचार के आप भी लगाए गए है।
बता दे की कुछ दिन पहले नगर निगम रुड़की के द्वारा 20% हाउस टैक्स बढ़ा दिया गया ह। टैक्स की इस बढ़ोतरी से पूरे शहर में नगर निगम के खिलाफ गुस्सा देखने को मिल रहा है। इसी को लेकर आज महानगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा नगर निगम रुड़की पर धरना प्रदर्शन किया गया है। इसके साथ बढ़ाये गए टैक्स को वापस लेने की मांग की गई है। साथ ही महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि नगर निगम के द्वारा मच्छर मारने की 160 रुपए की कीमत की दवाई को 2400 रूपये में खरीदा गया है। चौधरी राजेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि नगर निगम पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। उनका आरोप है कि नगर निगम के द्वारा 12 लाख रुपए के जनरेटर को 40 लाख रुपए में खरीदा गया है। चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी जाती तो वह सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेंगे। इस मौके पर पिरान कलियर विधानसभा से कोंग्रेस विधायक फुरकान अहमद के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे है।