नगर निगम रुड़की क्षेत्र के कृष्णा नगर में जलभराव के चलते क्षेत्र के स्कूल बंद चल रहे है। लगातार स्कूल के बंद रहने से Zen Alpha का नगर निगम में क्लास सजाकर पढ़ाई करने का अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला है।
कृष्णा नगर में स्थित एक स्कूल प्रबंधन आज बच्चों की तीन बस लेकर नगर निगम पहुंच गया। जहां पर स्कूल प्रबंधन के द्वारा अनोखा प्रदर्शन करते हुए स्कूल में लगने वाली क्लास नगर निगम में मुख्य नगर अधिकारी के कार्यालय में लगाई गई है। जहां पर स्कूल क्लास का बोर्ड लगाकर बच्चों को पढ़ाया गया है। इसके साथ ही नगर निगम कार्यालय में बच्चो,बच्चो के अभिभावकों और कृष्णा नगर निवासियों के द्वारा जमकर हंगामा किया गया है। हंगामा इतना जबरदस्त था कि मुख्य नगर अधिकारी गोपाल राम बिनवाल को अपने वाहन में बैठकर मौके भागना पड़ा है।
बता दे की पिछले कई साल से कृष्णा नगर जलभराव की समस्या से जूझ रहा है। हर बरसात में यहां पर कई फीट तक जलभराव हो जाता है। जलभराव के कारण अक्सर यहां के लोग वाहनों से गिरकर घायल भी हो जाते है। कृष्णा नगर निवासी लंबे समय से जलभराव से मुक्ति की मांग कर रहे है। लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। इस बार भी लगातार बरसात के चलते कृष्णा नगर में कई फीट तक जलभराव हो गया है। जिस कारण स्थानीय स्कूल प्रबंधन को भी स्कूल बंद करने पड़े है। जिस कारण स्कूल में पढ़ने वाले ( Zen Alpha ) बच्चों की पढ़ाई भी बर्बाद हो रही है। बंद पड़े स्कूल और जलभराव से परेशान होकर आज एक स्थानीय स्कूल प्रबंधन बच्चों की तीन बस भर कर नगर निगम कार्यालय पहुंच गए है। जहां पर स्कूल प्रबंधन के द्वारा अनोखा प्रदर्शन करते हुए मुख्य नगर अधिकारी के कार्यालय में क्लास सजाई गई है। इस क्लास में बोर्ड लगाकर बच्चों की पढ़ाई कराई गई है। इस दौरान बच्चे, बच्चों के अभिभावक और कृष्णा नगर निवासी भी बड़ी संख्या में मौके पर मौजूद रहे है। जिनके द्वारा जबरदस्त हंगामा किया गया है। हंगामा इतना जबरदस्त था की मुख्य नगर अधिकारी गोपाल राम बिनवाल को अपने वाहन में बैठकर मौके से भागना पड़ा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम से लगातार जलभराव से मुक्ति दिलाने की मांग की जा रही है। लेकिन नगर निगम के द्वारा उचित कदम नहीं उठाए जा रहे है। जिस कारण ना सिर्फ बच्चो की पढ़ाई बर्बाद हो रही है बल्कि स्थानीय लोगो को भी बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।






