रुड़की की लक्सर कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर में भाजपा के पूर्व विधायक संजय गुप्ता के जन्म दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पर पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने मंच से लोगों को संबोधित करते हुए एक अजीब बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि जो मुझे वोट ना देगा उसका पेट फटेगा और कीड़े पड़ेंगे। पूर्व विधायक कि इस बयान का एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
बता दे की गुरुवार को सुल्तानपुर में लक्सर विधानसभा से भाजपा के पूर्व विधायक संजय गुप्ता के जन्म दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संजय गुप्ता के द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों को गिनाया गया है। उन्होंने कहा कि मैं क्षेत्र के लिए काफी काम किए है और कांग्रेस ने हमेशा जनता को लॉलीपॉप दिया है। इसी दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए एक अजीब बयान दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि उन्होंने लोगों के लिए काफी काम किया और उनके लिए स्वच्छ जल की व्यवस्था की है। स्वच्छ जल पीने के बाद भी जो लोग मुझे वोट नहीं देंगे उनके पेट फटेंगे और उनके पेट में कीड़े पड़ेंगे। पूर्व विधायक संजय गुप्ता के इस बयान का एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिस पर क्षेत्र के लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे है।






