महिला ने युवक पर लगाया छेड़खानी करने का आरोप
महिला ढंडेरा में कपड़े सिलाई का करती है काम, युवक आए दिन करता है परेशान
पुलिस को तहरीर देकर उठाई कार्रवाई की मांगमाई
रुड़की। ढंडेरा निवासी एक महिला ने एक युवक पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। महिला ने आरोप लगाया है कि युवक आए दिन दुकान से बाहर खड़े होकर उससे छेड़खानी करता है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा निवासी एक महिला शनिवार को कोतवाली पहुंची। उसने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह काफी समय से सिलाई का काम करती है। वहां उसके पड़ोस में रहने वाला युवक काफी समय से उसे परेशान करता है। जबकि दुकान के बाहर आकर उसके साथ छेड़खानी करता है। इससे वह अब बहुत परेशान हो चुकी है। उसे डर है कि युवक कोई अनहोनी न कर दे। बताया कि युवक उस पर बुरी नजर रखता है। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। वहीं, कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।