रुड़की के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में मंगलौर के पास गंगनहर किनारे एक महिला का गला काटकर शव को फेंक देने की घटना सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जिसके बाद पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। जिसके बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।
बता दे कि आज मंगलौर के पास गंगनहर किनारे आसपास के लोगों को एक महिला का शव दिखाई दिया। किसी के द्वारा महिला का गला काटकर उसकी हत्या की गई थी। जिसके बाद शव को गंगनहर किनारे फेंक दिया गया था। आसपास के लोगों के द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के द्वारा महिला की पहचान करने का प्रयास किया गया। लेकिन महिला की पहचान नहीं हो पाई है। जिसके बाद पुलिस के द्वारा महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने आज बातचीत में बताया कि महिला की हत्या करने के बाद महिला के शव को गंगनहर किनारे फेंक देने का मामला सामने आया है। पुलिस महिला की पहचान करने का प्रयास कर रही है। जिसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।






