रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में मंगलौर के पास गंगनहर किनारे मिले एक महिला के शव की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला की सौतेली बेटी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने माँ का गला काटकर शव गंगनहर किनारे फेंक दिया था। सरिता नाम की मृतक महिला अपनी सौतेली बेटी के प्रेमी के साथ शादी करने का विरोध कर रही थी। फिलहाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास घटना में इस्तेमाल चाकू और कार भी बरामद कर ली गई है।
बता दे की मेरठ निवासी सरिता नाम की एक महिला का शव मंगलवार को मंगलौर के पास गंगनहर किनारे पड़ा हुआ मिला था। महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या की गई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की तो सामने आया कि सरिता नाम की महिला अपनी सौतेली बेटी के प्रेम प्रसंग का विरोध करती थी और शादी में रुकावट पैदा कर रही थी। जिस कारण सरिता की बेटी और उसके प्रेमी ने सरिता की हत्या करने की योजना बनाई थी। जिसके बाद दोनों ने हरिद्वार में मंदिर जाने का बहाना बनाकर सरिता को कार में बैठा लिया और रास्ते में गला काटकर सरिता की हत्या कर दी। जिसके बाद दोनों ने मिलकर सरिता के शव को गंगनहर में फेंकने का प्रयास किया। लेकिन सरिता का शव गंगनहर किनारे झाड़ियां में फंस गया। पुलिस ने सरिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया था। जिसके बाद पुलिस के द्वारा सरिता की बेटी और उसके प्रेमी आशीष चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनके पास से घटना में इस्तेमाल चाकू और कार भी बरामद कर ली गई है।






