रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में गंगनहर पर बनी मोहम्मदपुर झाल के पास मौत के मुंह में जाम छलका कर रील बनाना दो युवकों को भारी पड़ गया है। दोनों युवको के द्वारा गंगनहर में मौत को दावत देते हुए खतरनाक स्थान पर जाम छलकाए जा रहे थे। जाम छलकाने के साथ ही यह दोनों रील भी बनवा रहे थे। यह जगह इतनी खतरनाक थी कि यहां पर कभी भी कोई भी हादसा हो सकता था। खतरनाक स्थान पर शराब पीने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद पुलिस अधिनियम में दोनों पर कार्यवाही करते हुए सबक सिखाया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के रील के लिए बनाए गए दो विडियो भी जारी किये है जिनमे आरोपी खतरनाक जगह पर शराब के साथ दिखाई दे रहे है।
बता दे की सोशल मिडिया पर रील बनाने का जूनून युवाओं पर इस कदर चढ़ गया है की युवा कई बार अपनी जान की भी परवाह नहीं जरते है। रील बनाने के चक्कर में देश में अलग अलग जगह पर कई युवा अपनी जान भी गवां चुके है। बुधवार की शाम भी ऐसा ही मामला सामने आया है। जब क्षेत्र निवासी दो युवक मोहम्मदपुर झाल के पास गंगनहर में अपनी मौत को दावत देते हुए खतरनाक स्थान पर जाम छलका रहे थे। इसके साथ ही जाम छलकाते हुए रील बनवा रहे थे। खतरनाक जगह पर जाम छलकाते हआसपास के लोगो ने दोनों युवको को देख लिया। जिसके बाद पुलिस को सुचना दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवको को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके बाद पुलिस के द्वरा दोनों युवको पर पुलिस अधिनियम में कार्यवाही की गई है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने आज शाम बातचीत में बताया की रील बनाने के नाम पर अगर कोई अपनी या किसी और की जान को खतरे में डालता है तो उस पर हम सख्त कार्यवाही करते है। मंगलौर क्षेत्र की घटना में भी हमारे द्वारा कार्यवाही की गई है।
बाइट – शेखर चंद्र सुयाल – एसपी देहात