पाकिस्तानी कनेक्शन और संदिग्ध ट्रांजैक्शन में गिरफ्तार पूजा को मां ने बताया निर्दोष – सोनम पर लगाया पूजा को फंसाने का आरोप
रुड़की की पिरान कलियर कोतवाली क्षेत्र के आसफनगर गांव से गुरुवार को जम्मू कश्मीर पुलिस के द्वारा पूजा नाम की एक युवती को गिरफ्तार किया गया है। पूजा पर आरोप है कि उसके बैंक खाते से लाखों रुपए की संदिग्ध ट्रांजैक्शन हुई है। आरोप यह भी है कि यह ट्रांजैक्शन करोड़ो आरोप में आसफनगर निवासी पुलिस के द्वारा कुछ दिन पहले गिरफ्तार की गई सोनम के कहने पर की गई है। आज हम पूजा के घर पर पहुंचे थे। जहां पर पूजा की मां कुसुम और चाची के द्वारा पूजा को पूरी तरह से निर्दोष बताया गया है। इसके साथ ही कुसुम ने सोनम पर ही पूजा को फंसाने का आरोप लगाया है।
बता दे की कुछ दिन पहले पाकिस्तान से कनेक्शन रखने वाले जम्मू कश्मीर के कुछ लोगों के माध्यम से आसफनगर निवासी सोनम नाम की एक युवती के बैंक खाते से करोड़ों की ट्रांजैक्शन हुई थी। जम्मू कश्मीर पुलिस के द्वारा पाकिस्तान से कनेक्शन रखने वाले लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था। जिन्होंने सोनम का नाम लिया था। जिसके बाद पुलिस के द्वारा आसफनगर गांव पहुंचकर सोनम को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस की जांच में पूजा का भी नाम सामने आया था। जिसके बाद गुरुवार को जम्मू कश्मीर पुलिस आसफनगर स्थित पूजा के घर पर पहुंची थी। जहां से पुलिस के द्वारा पूजा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आज पूजा की मां ने बातचीत में बताया कि पूजा पूरी तरह से निर्दोष है। सोनम उसकी सहेली थी। सोनम पर विश्वास करना ही पूजा को भारी पड़ गया है। पूजा की मां कुसुम ने बताया की दोनों बचपन से साथ पड़ी है और एक स्कूल में साथ में पढ़ाने का भी काम करती थी। पूजा की मां का कहना है कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत ही ज्यादा खराब है। कुछ दिन पहले एक प्रैक्टिकल का एग्जाम देने के लिए पूजा को वह ₹1500 भी नहीं दे पाए थे। जिस कारण उसका प्रेक्टिकल भी छूट गया था। पूजा की मां का कहना है कि उनकी बेटी पूरी तरह से निर्दोष है। पूजा को इंसाफ मिलना चाहिए। एसएसपी हरिद्वार ने बातचीत में बताया कि पूजा के खाते से लाखों रुपए की संदिग्ध ट्रांजैक्शन हुई है। जो पूजा ने सोनम के कहने पर ही की है। फिलहाल जम्मू कश्मीर पुलिस पूजा को भी अपने साथ जम्मू कश्मीर ले गई है।













