रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर में स्थित कोर्ट परिसर के गेट पर पार्किंग को लेकर कुछ वकीलों का पार्किंग कर्मचारियों के साथ विवाद हो गया। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ा कि वकीलों के द्वारा दबंगई दिखाते हुए पार्किंग के दो कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की गई है। इस मारपीट का पास खड़े किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया है। जो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
बता दे की आज मंगलवार की शाम कुछ वकील कोर्ट परिसर से बाहर आ रहे थे। तभी वकीलों का कोर्ट परिसर की पार्किंग के कर्मचारियों के साथ पार्किंग को लेकर विवाद हो गया। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ा की वकीलों के द्वारा पार्किंग के दो कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की गई है। इस मारपीट का पास खड़े किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया है। जो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में वकीलों के द्वारा पार्किंग कर्मचारियों के साथ की जा रही गाली गलौज और मारपीट साफ दिखाई दे रही है। जिसके बाद वीडियो में कुछ वकील पार्किंग कर्मचारियों को पकड़कर कोर्ट परिसर के अंदर लाते हुए दिखाई दे रहे है। जहां पर वकीलों के द्वारा पार्किंग के कर्मचारियों के साथ मारपीट की जा रही है। जिसके बाद बड़ी संख्या में आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। जिनके द्वारा किसी तरह मामले को शांत कर दिया गया है।













