रुड़की की नगर पंचायत इमली खेड़ा के चेयरमैन मनोज सैनी के द्वारा आज सोमवार को करीब 12:00 बजे इमली खेड़ा में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर का आयोजन ओएनजीसी देहरादून के सहयोग से किया गया है। इस शिविर में क्षेत्र के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ कमाया है। इसके साथ ही चेयरमैन मनोज सैनी के द्वारा रांगढ़ वाला गांव में एक सड़क के निर्माण कार्य का भी उद्घाटन किया गया है।
बता दे की नगर पंचायत इमली खेड़ा के चेयरमैन मनोज सैनी के द्वारा समय-समय पर क्षेत्र के लोगों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाता है। जिसमें क्षेत्र के लोगों के द्वारा बड़ी संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच करा कर स्वास्थ्य लाभ लिया जाता है। इसी के चलते आज राजकीय इंटर कॉलेज इमली खेड़ा में मनोज सैनी के द्वारा ओएनजीसी देहरादून के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर में क्षेत्र के सैकड़ो लोगों के द्वारा अपने स्वास्थ्य की जांच कराई गई है। इतना ही नहीं इस शिविर में लोगों को निशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही नगर पंचायत इमली खेड़ा के अध्यक्ष मनोज सैनी के द्वारा रांगढ़ वाला गांव में एक सड़क का भी उद्घाटन किया गया है। जहां पर ग्रामीणों के द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया है। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद रहे है।













