रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में राजेंद्र नगर चौक पर स्थित ब्लड टेस्टिंग की एक लैब में मोहम्मद अकरम के द्वारा एक युवती के साथ अश्लील हरकत की जा रही थी। आसपास के लोगों ने मोहम्मद अकरम को देख लिया। मामला दो अलग अलग समुदाय से जुड़ा होने के चलते मौके पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं की काफी भीड़ जमा हो गई। जिनके द्वारा काफी हंगामा किया गया है। जिसके बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के द्वारा मोहम्मद अकरम की जमकर धुनाई की गई है। हंगामे की सुचना पर पहुंची पुलिस ने मोहम्मद अकरम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के द्वारा युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी मोहम्मद अकरम के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।
बता दे की राजेंद्र नगर चौक पर ब्लड टेस्टिंग की एक लैब है। इस लैब में मोहम्मद अकरम नाम का एक युवक काम करता है। सोमवार की रात लैब में एक युवती किसी काम से गई थी। कुछ देर बाद वापस नहीं लौटी तो आसपास के लोगों को शक हुआ। जिसके बाद लोगों ने लैब के अंदर ही मोहम्मद अकरम को युवती के साथ अश्लील हरकत करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद मौके पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं की काफी भीड़ जमा हो गई। जिनके द्वारा काफी हंगामा किया गया है। जिसके बाद मोहम्मद अकरम की हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के द्वारा जमकर धुनाई की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी मोहम्मद अकरम को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद पीड़ित युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी मोहम्मद अकरम के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने आज मंगलवार को करीब दो बजे बातचीत में बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब आगे की कार्यवाही की जा रही है।













