रुड़की की झबरेड़ा विधानसभा के झबरेड़ा में किसान चौक के पास एक मैरिज हॉल में समाजसेवी और भाजपा नेता हर्ष कुमार दौलत के द्वारा अपने जन्म दिवस के अवसर पर सेवा दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में हर्ष कुमार दौलत के द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया है. इस स्वास्थ्य जांच शिविर में क्षेत्र के सैकड़ो लोगों के द्वारा पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लिया गया है.
बता दे की हर्ष कुमार दौलत के द्वारा झबरेड़ा विधानसभा से अपनी दावेदारी पेश की जा रही है। जिसके चलते हर्ष कुमार दौलत पिछले लंबे समय से झबरेड़ा विधानसभा में पूरी तरह से सक्रिय नजर आ रहे है। अपने जन्मदिवस को हर्ष कुमार दौलत सेवा दिवस के रूप में मनाते आ रहे है। इसी के चलते आज एक मैरिज हॉल में उनके द्वारा सेवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया है। जिसमें निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई है। सेवा दिवस के इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद रहे है। जिन्होंने हर्ष कुमार दौलत को जन्मदिवस की बधाई भी दी है और चुनाव में हर तरीके से उनका सहयोग करने का आश्वासन भी दिया गया है। हर्ष कुमार दौलत ने इस मौके पर aaj manglwar ko karib do baje कहा की भाजपा अगर उन पर विश्वास जताती है। तो वह क्षेत्र में ऐसा विकास करेंगे जिस तरह का विकास किसी भी विधानसभा में नहीं हो पाया है। इस मौके पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी मौजूद रहे है।













