रुड़की की लक्सर कोतवाली क्षेत्र के खेड़ी कला गांव में रविवार की देर रात अचानक ही एक खतरनाक मगरमच्छ एक घर में घुस गया। हलचल होने पर परिवार जाग गया। जिसके बाद परिवार के लोगों ने खतरनाक मगरमच्छ को देख लिया। जिसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घंटो की कड़ी की मेहनत के बाद खतरनाक मगरमच्छ को पकड़कर दूर गंगा नदी में छोड़ दिया है।
बता दे की खेड़ी कला गांव में रोजाना की तरह एक परिवार रविवार की रात अपने घर में सो रहा था। तभी एक खतरनाक मगरमच्छ उनके घर में घुस गया घर में हलचल हुई तो परिवार जाग गया। जिसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया। शोर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। जिसके चलते घंटो की कड़ी मेहनत के बाद वन विभाग की टीम ने खतरनाक मगरमच्छ को जाल डाल कर पकड़ लिया। जिसके बाद वन विभाग की टीम के द्वारा खतरनाक मगरमच्छ को दूर गंगा नदी में छोड़ दिया गया है। जिसके बाद ग्रामीणों के द्वारा राहत की सांस ली गई है।