रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पाडली गुर्जर गांव में भूमि विवाद को लेकर आज कुछ दबंगों ने एक पक्ष के कुछ लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया है। इस हमले में बब्बल और वाहिद नाम के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
बता दे की पाडली गुर्जर गांव में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। कुछ दिन से दोनों पक्षों के बीच एक भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। पीड़ित पक्ष के साकिब का आरोप है की भूमि विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही थी। आज जानकारी मिली कि विवादित भूमि पर दूसरे पक्ष के द्वारा कुछ निर्माण किया जा रहा है। जिसके चलते बब्बल और वाहिद अपने परिवार के साथ मौके पर पहुंचे थे। जहां पर दूसरे पक्ष के दबंगों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया है। इस हमले में बब्बल और वाहिद गंभीर रूप से घायल हो गए है। जबकि उनके परिवार के लोगों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई है। घटना के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस के द्वारा फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।









