रुड़की के आदर्श नगर निवासी प्रदीप गिरी को भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदीप गिरी महानगर देहरादून में रहकर प्रदेश भर में भाजपा को मजबूत करने का लंबे समय से कार्य कर रहे है। प्रदीप गिरी के द्वारा जमीनी कार्यकर्ता के तौर पर भाजपा में शामिल होकर राजनीति की शुरुआत की गई थी। पार्टी और देश के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए भाजपा के द्वारा अब उनको प्रदेश मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
बता दे की भाजपा की सक्रिय राजनीति करने वाले प्रदीप गिरी रुड़की के आदर्श नगर के निवासी है। वह पिछले लंबे समय से देहरादून में रहते हैं और सक्रिय राजनीति करते हुए भाजपा को प्रदेश भर में मजबूत करने का कार्य करते है। प्रदीप गिरी के चाहने वाले उनके समर्थक रुड़की क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में रहते है। प्रदीप गिरी को भाजपा में ओबीसी मोर्चा का प्रदेश मीडिया संयोजक बनने पर उनके समर्थको में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी के चलते उनके चाहने वालों और समर्थकों के द्वारा मिठाईयां खिलाकर एक दूसरे को बधाइयां दी गई है। इस मौके पर प्रदीप गिरी ने कहा कि वह देश और भाजपा के प्रति पूरी तरह से समर्पित है और शायद इसीलिए उन्हें भाजपा में नई जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा को मजबूत करने का कार्य वो पहले से करते रहे है और आगे भी भाजपा को मजबूत करने का कार्य करते रहेंगे। प्रदीप गिरी ने कहा की 2027 के विधानसभा चुनाव में वो एक आम कार्यकर्ता की तरह प्रदेश में पूर्ण बहुमत वाली भाजपा सरकार बनाने में दिन रात मेहनत कर अपना योगदान देंगे।









