रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में रामपुर चुंगी के पास देर रात गैस लीक होने के कारण एक चाय की दुकान में अचानक ही आग लग गई। कुछ ही देर में आग गैस के छोटे सिलेंडर तक पहुंच गई। जिस कारण गैस का छोटा सिलेंडर फट गया है। गैस के छोटे सिलेंडर के फटने के कारण दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस के द्वारा फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
बता दे की रामपुर चुंगी के पास स्थित एक चाय की दुकान में देर रात गैस लीक होने के कारण आग लग गई। इससे पहले दुकानदार कुछ समझ पाता तब तक आग गैस के छोटे सिलेंडर तक पहुंच गई। आग इतनी भयानक थी। जिसने गैस के छोटे सिलेंडर को अपनी चपेट में ले लिया। जिस कारण गैस का छोटा सिलेंडर फट गया है। गैस के छोटे सिलेंडर के फटने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिनको उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने आज बातचीत में बताया कि आग लगने की घटना हुई है। जिसमें दो लोग घायल हुए है। लेकिन फायर ब्रिगेड को सूचना नहीं मिल पाई है। फिर भी पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है












