रुड़की की मंगलौर कोतवाली पुलिस ने मंगलौर देहरादून हाईवे पर स्थित लोहे के एक पुल पर चढ़कर रील बनाने के चक्कर में स्टंट करने वाले स्टंट बाज लंढौरा निवासी अब्दुल कादिर पुत्र मुमताज को गिरफ्तार कर सबक सिखा दिया है। लोहे के पुल पर स्टंट करने का अब्दुल कादिर का एक वीडियो कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी के साथ वायरल हुआ था। वीडियो में अब्दुल कादिर लोहे के पुल पर चढ़कर डांस करता हुआ नजर आ रहा था। इसके साथ ही अब्दुल कादिर हाईवे पर अक्सर ई रिक्शा से भी रील बनाने के लिए स्टंट करता हुआ दिखाई देता है। जिसके बाद पुलिस ने अब्दुल कादिर को गिरफ्तार कर लिया है।बता दे की कुछ दिन पहले मंगलौर देहरादून हाईवे पर स्थित एक लोहे के पुल पर चढ़कर स्टंट करते हुए डांस करने का एक युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में अब्दुल कादिर रील बनाने के चक्कर में अपनी जान पर खेल कर लोहे के पुल पर डांस करता हुआ नजर आ रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अब्दुल कादिर की तलाश में जुट गई थी। जिसके बाद पुलिस के द्वारा अब्दुल कादर नाम के स्टंट बाज को गिरफ्तार कर सबक सिखा दिया गया है। इतना ही नहीं पुलिस के द्वारा ई रिक्शा चालक अब्दुल कादिर की ई-रिक्शा को भी सीज कर दिया गया है। गिरफ्तारी के बाद अब्दुल कादिर के द्वारा स्टंट करने के लिए माफी मांगी गई है। और फिर कभी जीवन में स्टंट नहीं करने की बात कही गई है।












