oplus_136314880
रुड़की झबरेड़ा विधानसभा के अंतर्गत आज कृष्णा नगर गली नं. 20, में आयोजित भव्य एवं सफल कार्यक्रम के अवसर पर क्षेत्रवासियों ने माननीय विधायक वीरेंद्र जाती एवं यूकेडी के अध्यक्ष दीपक लाखवान का हार्दिक सम्मान समारोह कार्यक्रम किया गया इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी मौजूद रहे और इस कार्यक्रम आयोजन को सफल बनाया गया
इस अवसर पर प्रसाद वितरण एवं भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिससे वातावरण श्रद्धा, सौहार्द और सामाजिक एकता से परिपूर्ण रहा।
यह आयोजन मानव सेवा विकास समिति तथा कृष्णा नगर गली नं. 20, रुड़की के समस्त निवासियों के संयुक्त सौजन्य से संपन्न हुआ।इस समिति के अध्यक्ष विनय चौधरी ने कहा कि इस क्षेत्र में जल भराव की समस्या अधिक होने के कारण सभी लोग यहां से अपने घर वह दुकान बेचने की कगार पर आ गए थे लेकिन क्षेत्र के विधायक वीरेंद्र जाति ने उनकी समस्या समझी और सड़क का निर्माण कराया क्षेत्र के विकास कार्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी सामाजिक एवं जनहित कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया मानव सेवा समिति के सभी सदस्य जैसे मनोज राणा संरक्षण,आनंद चौधरी महासचिव,अजय शर्मा उपाध्यक्ष जोगिंदर चौधरी महामंत्री, विनोद कुमार सलाहकार नितिन सैनी प्रवक्ता, राजेश सैनी कोषाध्यक्ष सभी लोग उपस्थित रहे













