रुड़की की पिरान कलियर कोतवाली क्षेत्र के डालूवाला गांव में मंगलवार की रात एक जहरीले सांप ने घर में घुसकर रीना नाम की एक महिला को डंक मार लिया। जिसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर रीना नाम की महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई है।
बता दे की डालूवाला गांव में मंगलवार की रात रीना नाम की एक महिला रोजाना की तरह अपने घर में काम कर रही थी। तभी एक जहरीला सांप अचानक ही उनके घर में घुस गया। जिसने मौका पाकर महिला को डस लिया। जिसके बाद महिला की अचानक तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई है। जहरीले सांप के डसने की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद वन विभाग की टीम के द्वारा जहरीले सांप को पकड़ लिया गया और दूर जंगल में छोड़ दिया गया है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। जहां पर आज रीना के परिजन भी पहुंच गए है। पुलिस के द्वारा फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।













