रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में गुरुकुल नारसन के पास सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने पर टिकोला गांव के कुछ ग्रामीणों के द्वारा कार सवार चार युवको के साथ जमकर मारपीट की गई है। मारपीट इतनी जबरदस्त थी की चारों युवको के द्वारा किसी द्वारा भाग कर अपनी जान बचाई गई है। इतना ही नहीं ग्रामीणों के द्वारा कार में भी तोड़फोड़ की गई है।
बता दे की मुंडलाना गांव निवासी एक युवक के द्वारा टिकोला गांव और ग्रामीणों के बारे में सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की गई थी और उन्हें चैलेंज किया गया था। जिसके बाद टिकोला गांव में ग्रामीणों के द्वारा एक बैठक की गई। इस बैठक में अभद्र टिप्पणी करने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही करने की बात की गई थी। जिसके बाद अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक के चार दोस्त कार में सवार होकर गुरुकुल नारसन के पास पहुंचे थे। जहां पर ग्रामीणों के द्वारा चारों युवको के साथ जमकर मारपीट की गई है। जिसके बाद चारों युवकों के द्वारा किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई गई है। इस मारपीट के दौरान किसी ने एक वीडियो भी बना लिया है। जो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में कुछ लोग कुछ युवकों के साथ बेरहमी से मारपीट करते हुए साफ नजर आ रहे है। मारपीट की यह घटना शनिवार की बताई गई है। पुलिस ने आज बातचीत में बताया कि मारपीट करने वाले कुछ लोगों को चिन्हित कर लिया गया है। पुलिस के द्वारा अब इस मामले में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।













