रुड़की की पिरान कलियर कोतवाली क्षेत्र में कावड़ पटरी पर उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की भूमि पर अवैध कब्जा हटाने गई सिंचाई विभाग की टीम के साथ दबंग के द्वारा गाली गलौज करते हुए मारपीट का प्रयास किया गया है। यहां पर एक कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा है। जिसका रास्ता सिंचाई विभाग की भूमि से कब्जा कर निकाला गया है। जिसके बाद आज सिंचाई विभाग की टीम रास्ते का कब्जा मुक्त कराने गई थी। लेकिन दबंगों के द्वारा टीम के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट का प्रयास किया गया है। जिसके बाद सिंचाई विभाग की टीम के द्वारा अवैध कब्जे को हटा दिया गया है।
बता दे की पिरान कलियर और धनौरी के बीच में बगीचा फार्म हाउस के द्वारा एक कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा है। बगीचा फार्म हाउस के दबंगो के द्वारा उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की भूमि पर कब्जा कर कॉलोनी का रास्ता निकाल दिया गया है। शिकायत मिलने के बाद सिंचाई विभाग के द्वारा बगीचा फार्म हाउस के लोगों को दो बार नोटिस दिया गया और कब्जा हटाने की बात कही गई है। लेकिन बगीचा फार्म हाउस के दबंगो के द्वारा दबंगई दिखाई गई और कब्जा नहीं हटाया गया। जिसके बाद आज सिंचाई विभाग की टीम अवैध कब्जे को हटाने गई थी। जहां पर बगीचा फार्म हाउस के दबंगो के द्वारा सिंचाई विभाग की टीम के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट का प्रयास किया गया है। हालांकि सिंचाई विभाग की टीम के द्वारा रास्ते को कब्जा मुक्त करा दिया गया है। सिंचाई विभाग के जिलेदार अजय शर्मा ने आज बातचीत में बताया कि गाली गलौज और मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।






