
रुड़की की पिरान कलियर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ऑपरेशन कालनेमी के चलते पिरान कलियर से पांच पाखंडी बाबाओ को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दे की उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा जनता की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने वाले पाखंडियों के खिलाफ ऑपरेशन कालनेमी चलाने का आदेश दिया गया था। जिसके बाद पुलिस के द्वारा लगातार पाखंडी बाबाओ के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। इसी के चलते पुलिस के द्वारा पांच पाखंडियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनमें उत्तर प्रदेश के महाराजगंज निवासी जाफर पुत्र मुंशी, बिहार निवासी साबिर पुत्र कय्यूम, उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद निवासी सलीम पुत्र मोहम्मद शाकिर, नई दिल्ली निवासी भीमसेन पुत्र जगदीश प्रसाद और जिला बागपत निवासी मोहम्मद हसन पुत्र सगीर नाम के पांच पाखंडी बाबा शामिल है। पुलिस के द्वारा अब सभी के खिलाफ आगे की कार्यवाही करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस के द्वारा आज रविवार को करीब 5:00 बजे प्रेस नोट जारी कर मामले की जानकारी दी गई है।