रुड़की की भगवानपुर कोतवाली क्षेत्र के खुब्बनपुर गांव में खेत में चारा काटने गई एक दलित बुजुर्ग महिला के साथ खुब्बनपुर गांव निवासी रज्जाक पुत्र लालदीन नाम के एक व्यक्ति ने मेहनत के काटा गया चारा नहीं देने पर डंडे से बड़ी ही बेरहमी से मारपीट की है। इतना ही नहीं आरोपी के द्वारा दलित बुजुर्ग महिला सोमती देवी के मुंह पर भी इतने घूंसे मारे गए की महिला का चेहरा भी लहूलुहान हो गया। जिसके बाद आरोपी रज्जाक दलित बुजुर्ग महिला को मरा हुआ समझकर घसीट कर गन्ने के खेत में ले गया। जहां पर आरोपी महिला को फेंक कर आरोपी मौके से फरार हो गया है। करीब 8 दिन बाद अस्पताल में बुजुर्ग दलित महिला को होश आया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी रज्जाक को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दे की खुब्बनपुर गांव निवासी सोमती देवी नाम की एक दलित बुजुर्ग महिला खेत में चारा काटने के लिए गई थी। सोमती देवी खेत में चारा काट रही थी। तभी गांव का ही रज्जाक उनके पास पहुंचा और सोमती से कटा हुआ चारा मांगने लगा। लेकिन सोमती देवी के द्वारा मेहनत से काटा गया चारा देने से मना कर दिया गया। जिसके बाद अगले दिन भी सोमती देवी चारा काट रही थी। तभी रज्जाक के द्वारा सोमती देवी से कटा हुआ चार मांगा गया। लेकिन सोमती देवी के द्वारा मेहनत से काटा गया चारा देने से मना कर दिया गया। जिसके बाद अगले दिन रज्जाक गुस्से में खेत में पहुंचा। जहां पर सोमती देवी एक पेड़ के नीचे बैठी थी। जहां पर रज्जाक के द्वारा सोमती देवी पर पीछे से आकर डंडे से ताबड़तोड़ हमले कर दिए गए। इससे पहले सोमती देवी कुछ समझ पाती रज्जाक के द्वारा सोमती देवी के चेहरे पर भी घूंसो की बरसात कर दी गई। जिस कारण सोमती देवी लहूलुहान हो गई और बेहोशी की हालत में पहुंच गई। सोमती देवी के साथ की गई यह मारपीट इतनी भयानक थी की आरोपी रज्जाक सोमती देवी को मरा हुआ समझकर गन्ने के खेत में ले गया। जहां पर सोमती देवी को आरोपी फेंक कर मौके से फरार हो गया।
परिजनों के द्वारा सोमती देवी की तलाश की गई। जिसके बाद सोमती देवी गन्ने के खेत में लगभग मरी हुई हालत में मिली है। जिसके बाद सोमती देवी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब 8 दिन बाद सोमती देवी को होश आया है। जिसके बाद सोमती देवी के द्वारा आरोपी की पहचान बताई गई। जिसके बाद सोमती देवी के भतीजे के द्वारा पुलिस को तहरीर देकर आरोपी पर कार्यवाही करने की मांग की गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस के द्वारा आरोपी रज्जाक को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने आज गुरुवार को करीब 2:00 बजे बातचीत में बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। चारा नहीं देने जैसी बात पर बुजुर्ग महिला से मारपीट करने के मामले को लेकर आरोपी पर कड़ी कार्यवाही करने की तैयारी की जा रही है।













