रुड़की की पिरान कलियर कोतवाली क्षेत्र के पिरान कलियर और धनोरी क्षेत्र में आज प्रशासन की टीम के द्वारा मुस्लिम वन गुर्जर की बस्ती पर बुलडोजर की कार्यवाही की गई है। प्रशासन की टीम के द्वारा उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की भूमि पर अवैध तरीके से बनाई गई मुस्लिम वन गुर्जरों की 10 झोपड़ियां को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया गया है। इसके साथ ही प्रशासन की टीम के द्वारा सिंचाई विभाग की भूमि पर किए गए अन्य अतिक्रमण को भी बुलडोजर लगाकर हटा दिया गया है।
बता दे की पिरान कलियर और धनोरी क्षेत्र में मुस्लिम वन गुर्जरों के द्वारा उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर बस्ती बसाई गई थी। जिसकी शिकायत काफी समय से सिंचाई विभाग को मिल रही थी। इसके साथ पिरान कलियर और धनौरी में गंगनहर किनारे सिंचाई विभाग की भूमि पर अन्य लोगों के द्वारा भी कब्जा कर निर्माण किया गया था। जिसके बाद आज प्रशासन की टीम सिंचाई विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंची। जिसके बाद अवैध रूप से बनाई गई मुस्लिम वन गुर्जरों की बस्ती पर आज बुलडोजर लगाकर करीब 10 झोपड़िया ध्वस्त कर दी गई है। इसके साथ ही अन्य अतिक्रमण को भी बुलडोजर के जरिए हटा दिया गया है। इस मौके पर भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों से इस बारे में बातचीत की गई तो उन्होंने इस बारे में कुछ भी बातचीत करने से इनकार कर दिया है।













