रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में रामपुर चुंगी के पास सोमवार की रात कुछ दबंगों के द्वारा भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय सचिव के पुत्र के साथ लाठी डंडों से मारपीट और फायरिंग की गई है। इतना ही नहीं दबंगों के द्वारा दुकान में तोड़फोड़ भी की गई है। मारपीट और तोड़फोड़ की यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित के द्वारा पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की गई है।
बता दे कि भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय सचिव के पुत्र की रामपुर चुंगी के पास एक दुकान है। सोमवार के रात कुछ दबंग लाठी डंडे लेकर दुकान में घुस गए। जिसके बाद उनके द्वारा लाठी डंडों से किसान नेता के पुत्र के साथ मारपीट की गई है। इसके साथ ही फायरिंग भी की गई है। इतना ही नहीं दबंगों के द्वारा लाठी डंडों से दुकान में तोड़फोड़ भी की गई है। जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए है। तोड़फोड़ और मारपीट की यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसका वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में कुछ दबंग लाठी डंडे लेकर दुकान में तोड़फोड़ करते हुए नजर आ रहे है। जबकि मौके पर अफरा तफरी का माहौल देखकर आसपास के लोग भागते हुए नजर आ रहे है घटना के बाद पीड़ित के द्वारा पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की गई है। पुलिस ने आज फोन पर हुई बातचीत में बताया कि फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है













