रुड़की कोतवाली क्षेत्र के सती मोहल्ले में आज मामूली बात को लेकर बाइक सवार चार युवकों के द्वारा दो राजमिस्त्रियो पर फायरिंग की गई है। हालांकि इस फायरिंग में दोनों राजमिस्त्री बाल बाल बच गए है। फायरिंग की है घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसका एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
बता दे की एक भवन में काम कर रहे राजमिस्त्री और मजदूरों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद सती मोहल्ले में बाइक पर सवार होकर आए चार युवको के द्वारा दो राजमिस्त्रियों पर फायरिंग कर दी गई है। हालांकि इस फायरिंग में दोनों राजमिस्त्री बाल बाल बच गए है। फायरिंग की यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसका एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
सीसीटीवी वीडियो में कुछ युवक आपस में मारपीट करते हुए नजर आ रहे है। तभी लाल टी शर्ट पहने एक युवक तमंचा निकलता है और राजमिस्त्रियों पर फायरिंग कर देता है। जिसके बाद युवक के द्वारा दूसरा फायर भी तुरंत किया जाता है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि आरोपी युवक बाइक पर बैठते है। जिसके बाद बाइक सवार दो युवक मौके से निकल जाते है। जबकि फायरिंग करने वाला लाल टी शर्ट वाला युवक अपने एक अन्य साथी के साथ मौके से फरार होने में कामयाब हो जाता है। पीड़ित राजमिस्त्रियो के द्वारा पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की गई है। पुलिस के द्वारा फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।













