रुड़की तहसील के भारापुर भौरी गांव में आज भारतीय किसान यूनियन रोड के द्वारा महापंचायत का आयोजन किया गया है। इस महापंचायत में क्षेत्र के हजारों किसान शामिल हुए है। जिन्होंने किसानों के हित को लेकर जल्द ही देहरादून में महापंचायत करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही संगठन छोड़ कर गए कुछ लोगों पर संगठन को लेकर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया है।
बता दे कि भारतीय किसान यूनियन रोड को छोड़कर कुछ लोग कुछ दिन पहले चले गए थे। जिनके द्वारा अपना संगठन बनाने का ऐलान किया गया था। आरोप था कि भारतीय किसान यूनियन रोड में फूट पड़ गई है। जिसके बाद छोड़कर गए लोगों के द्वारा भारापुर भौरी गांव में बैठक की गई थी। जिसके बाद आज भारतीय किसान यूनियन रोड के राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड के नेतृत्व में भारापुर भौरी गांव में ही महापंचायत की गई है। इस महापंचायत में हजारों की संख्या में किसान शामिल हुए है। जिन्होंने संगठन में फूट की बात को अफवाह बताया है। भारतीय किसान यूनियन रोड के राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन रोड संगठन उत्तराखंड में किसानों का सबसे बड़ा संगठन है। कुछ लोग आते जाते रहते है। जिससे संगठन पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। इस महापंचायत में संगठन के हजारों किसान शामिल रहे है













