रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला गांव में आज शाम अपने घर लौट रहे हिंदू रक्षा दल के जिला अध्यक्ष विशाल चौहान को गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया गया है। गोली लगने से विशाल चौहान गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसको उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सिविल अस्पताल पहुंच गए है। जिन्होंने जमकर हंगामा किया है। आरोप है कि भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता के द्वारा विशाल को गोली मार कर हत्या का प्रयास किया गया है।
बता दे की पनियाला गांव निवासी विशाल चौहान के साथ भीम आर्मी से जुड़े कुछ लोगों के द्वारा सोमवार की शाम मारपीट की गई थी। इस मारपीट में विशाल चौहान घायल हो गया था। जिसके बाद विशाल चौहान और आरोपियों को पुलिस के द्वारा आज पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया गया था। विशाल चौहान कोतवाली से कार में सवार होकर शाम के समय अपने घर लौट रहा था। गांव में पहुंचने के बाद एक आरोपी के द्वारा विशाल चौहान पर फायरिंग कर दी गई। जिस कारण गोली लगने से विशाल चौहान गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गया है। जिसके बाद घायल विशाल चौहान को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर विशाल चौहान की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों से जुड़े लोग सिविल अस्पताल पहुंच गए। जिन्होंने सिविल अस्पताल में जमकर हंगामा किया है।
जिसके बाद हिंदू संगठनों के द्वारा गंगनहर कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ एनकाउंटर और बुलडोजर की कार्यवाही की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया है। घंटो बाद पुलिस के कड़ी कार्यवाही के आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन खत्म कर दिया गया है। हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा भी देहरादून से अपनी टीम के साथ गंगनहर कोतवाली पहुंचे। जिन्होंने बताया कि पुलिस को 36 घंटे का समय दिया गया है। जिसके बाद हमारे द्वारा खुद ही आरोपियों का इलाज कर दिया जाएगा। इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में हिंदू संगठनों के लोग गंगनहर कोतवाली में मौजूद रहे है।






