
रुड़की में जादूगर रोड पर स्थित महानगर कांग्रेस कमेटी के कैंप कार्यालय पर आज रविवार को करीब 4:00 महानगर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक का आयोजन किया गया है। इस बैठक में महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए बताया कि महानगर कांग्रेस कमेटी ने शहर की जनता के हितों की लड़ाई लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। राजेंद्र चौधरी ने कहा कि हम शहर में देह व्यापार और अवैध कैसीनो जैसे धंधे नहीं चलने देंगे। राजेंद्र चौधरी ने कहा कि रुड़की शहर में समस्याओं की लम्बी कतार लगी हुई है। लेकिन भाजपा शहर की समस्याओं के लिए गंभीर दिखाई नहीं दे रही है। राजेंद्र चौधरी ने कहा कि हम एकजुट होकर शहर की जनता की लड़ाई लड़ने की तैयारी पूरी कर चुके हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे है।