
रामलीला महोत्सव का रविवार रात समापन हो गया। इससे पूर्व श्री राम का राजतिलक और कलाकारों का सम्मान हुआ। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई।
रामलीला के अंतिम दिन की शुरुआत मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता एवं धर्मपत्नी पूजा गुप्ता ने भगवान राम और सीता स्वरूप की आरती के साथ की। उन्हाेंने रामलीला मंडल के कलाकारों और सहयोगियों को सम्मानित किया। सचिन गुप्ता ने कहा कि रामलीला महोत्सव हमारी संस्कृति के परिचायक होते हैं। रामलीला का मंच हमें मर्यादा में रहना माता-पिता की सेवा करना सिखाता है। जिस तरह भगवान राम ने मर्यादा की स्थापना करने के लिए राज्यों को छोड़ पिता के कहने पर 14 वर्ष बनवास में व्यतीत किए। उसी तरह हमें भी भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेते हुए मर्यादा में रहने माता-पिता की सेवा कर अपना जीवन व्यतीत करना चाहिए।