रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र एक मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति पर अपने साथियों के साथ मिलकर पत्नी से मारपीट करने का आरोप लगा है। पत्नी का आरोप है के पति की मां पति की दूसरी शादी करना चाहती है। जिस कारण वह पिछले कई महीनो से ससुराल से अलग रह रही है। इसी के चलते उसके साथ मारपीट की गई है। पीड़ित पत्नी के द्वारा पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की गई है। पीड़ित महिला के द्वारा सीसीटीवी वीडियो भी जारी किया गया है। जो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में एक महिला के साथ मारपीट होते हुए साफ दिखाई दे रही है।
बता दे की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक महिला ने सोमवार की रात पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 26 अप्रैल की देर रात तक वह अपने पति के साथ थी। तभी पति के द्वारा अपने कुछ साथियों को बुलाया गया। जिसके बाद महिला के साथ मारपीट की गई है। महिला का आरोप है कि उसकी सास उसके पति की दूसरी शादी करना चाहती है। इसी कारण उसके साथ अक्सर मारपीट होती रहती है। महिला के द्वारा सीसीटीवी कैमरे का एक वीडियो भी जारी किया गया है। वीडियो में महिला के साथ दो लोग मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे है। एक व्यक्ति तो महिला को बहुत जोर से लात मारता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसके बाद महिला काफी दूर जाकर गिरती है और घायल हो जाती है। पीड़ित महिला के द्वारा पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की गई है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने आज मंगलवार को बातचीत में बताया कि पति-पत्नी का आपस का मामला है। शिकायत मिली है। पुलिस के द्वारा फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।













