रुड़की की पिरान कलियर कोतवाली क्षेत्र के पिरान कलियर में कुछ दबंगों ने एक दुकान में घुसकर एक बुजुर्ग और उसके दो बेटों पर लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया है। इस हमले में बुजुर्ग और उसके दोनों बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लाठी डंडों से किए गए हमले की यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसका एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
बता दे की बेडपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के द्वारा अपने घर में एसी लगवाया गया था। जिसका ड्रेनेज पानी का पाइप गली की नाली में छोड़ दिया गया था। पड़ोस के कुछ दबंगों के द्वारा ड्रेनेज पानी के पाइप का विरोध किया गया। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहा सुनी हो गई। जिसके बाद पड़ोस के दबंग के द्वारा पिरान कलियर में स्थित बुजुर्ग की दुकान में घुसकर बुजुर्ग और उसके दोनों बेटों पर लाठी डंडों से हमला किया गया है। इस हमले में बुजुर्ग और दोनों बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए है। लाठी डंडों से किए गए हमले की यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसका एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
वीडियो में पहले एक व्यक्ति दुकान में घुसकर लाठी से एक व्यक्ति पर हमला करता हुआ नजर आ रहा है। तभी एक बुजुर्ग बीच बचाव करने आते है। लेकिन आरोपी दबंगों बुजुर्ग व्यक्ति के साथ भी लाठी डंडे से जमकर मारपीट करते हुए वीडियो में नजर आ रहे है। जिसके बाद पीड़ित व्यक्ति के द्वारा पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की गई है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने आज बुधवार को बातचीत में बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब आगे की कार्यवाही की जा रही है।













