रूड़की मे आज हिंदू सेना की ओर से गौ माता को न्याय दिलाने और गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान, रुड़की’ के तत्वावधान में मंगलवार को शहर में भव्य पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा की शुरुआत नेहरू स्टेडियम से लेकर तहसील तक निकाली गई
पदयात्रा नेहरू स्टेडियम, आर्य कन्या स्कूल, सब्जी मंडी चौक, नगर निगम पुल और सिविल लाइन होते हुए तहसील स्थित ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालु “गौ माता की जय” और “नंदी बाबा की जय” के उद्घोष के साथ आगे बढ़ते रहे।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को माननीय राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल उत्तराखंड एवं मुख्यमंत्री उत्तराखंड के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का सम्मान देने तथा गौ संरक्षण के प्रभावी उपाय लागू करने की मांग की गई। 10 पृष्ठों के ज्ञापन के साथ 3240 हस्ताक्षरों युक्त प्रपत्र भी संलग्न किया गया। ज्ञापन में गौ माता के धार्मिक, सामाजिक एवं आर्थिक महत्व का विस्तृत उल्लेख करते हुए सरकार से शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया गया।
अभियान के हिंदू सेवा संगठन के अनुज बजरंगी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गौ माता सनातन धर्मावलंबियों के लिए पूजनीय है और उनका संरक्षण समाज की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि गौ आधारित अर्थव्यवस्था आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है













