रुड़की की लक्सर कोतवाली क्षेत्र के लक्सर में बोलेरो कार में सवार होकर आए अज्ञात चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर लाखों की ज्वैलरी और नगदी चोरी कर ली है। जिसके बाद यह चोर बोलेरो कार में बैठकर मौके से फरार होने में कामयाब हो गए है। लेकिन कुछ ही दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह चोर कैद हो गए है। जिसका वीडियो आज सोशल मीडया पर वायरल हो गया है। सीसीटीवी वीडियो में यह चोर चोरी करने के बाद पैदल जाते हुए नजर आ रहे है। जिसके बाद एक बोलेरो कार में बैठकर यह चोर फरार हो जाते है।
बता दे की लक्सर निवासी इकराम पुत्र इकबाल नाम के व्यक्ति 11 अप्रैल की रात एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। रात करीब 2:00 बजे एक बोलेरो कार में बैठकर चोर आए। जिनके द्वारा इकराम के घर का ताला तोड़कर लाखों की ज्वैलरी और करीब ₹50000 की नगदी चोरी कर ली गई है। जिसके बाद यह चोर बोलेरो कार में बैठकर फरार हो गए है। लेकिन यह चोर कुछ ही दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए है। सीसीटीवी कैमरे का वीडियो आज सोशल मिडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में यह चोर चोरी करने के बाद जाते हुए दिखाई दे रहे है। इतना ही नहीं यह चोर बोलेरो कार में बैठकर मौके से फरार होते हुए भी दिखाई दे रहे है। पीड़ित इकराम जब घर पहुंचा तो घर का ताला टुटा देखकर इकराम के होश उड़ गए। जिसके बाद पीड़ित इकराम के द्वारा पुलिस को तहरीर देकर आरोपी चोरों पर कार्यवाही की मांग की गई है। पुलिस के द्वारा फिलहाल चोरों की तलाश की जा रही है।













