रुड़की की पिरान कलियर कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर गांव में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। कुछ ही देर में यह विवाद इतना बढ़ा की दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हो गया था। इस पथराव में कुछ लोग मामूली रूप से घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया था। दो पक्षों के बीच हुए पथराव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने इस मामले में फिलहाल 7 महिलाओं सहित 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दे की महमूदपुर गांव में बुधवार को एक शादी समारोह में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ा की दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज और मारपीट शुरू हो गई। जिसके बाद दोनों पक्षों के द्वारा एक दूसरे पर जमकर पथराव किया गया है। इस पथराव का पास खड़े किसी व्यक्ति ने एक वीडियो बना लिया है। जो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दोनों पक्ष एक दूसरे पर पथराव करते हुए साफ नजर आ रहे है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कर दिया था। जिसके बाद पुलिस के द्वारा 7 महिलाओं सहित 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इतना ही नहीं सभी के खिलाफ पुलिस के द्वारा मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने आज बातचीत में बताया कि दोनों पक्षों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।













