रुड़की की पिरान कलियर कोतवाली क्षेत्र के पिरान कलियर में स्थित विश्व प्रसिद्ध दरगाह साबिर पाक के सालाना मेले के दौरान मंगलवार की देर रात अजमेरी बाजार में स्थित ज्वैलरी की चार दुकानों में अचानक ही आग लग गई। आग को देखकर मौके पर लोगो की काफी भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद आसपास के लोग आग को बुझाने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन तब तक आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया। जिस कारण दुकानों में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया है।
बता दे की पिरान कलियर में स्थित विश्व प्रसिद्ध दरगाह साबिर पाक का सालाना मेला चल रहा है। इस मेले में देश और विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु जियारत करने के लिए दरगाह साबिर पाक पहुँचते है। इसी दौरान मंगलवार की देर रात अजमेरी बाजार की ज्वैलरी की एक दुकान में अचानक ही आग लग गई। आग लगने के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर इक्कठा हो गए। जिसके बाद आसपास के लोग आग को बुझाने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन आग ने कुछ ही देर में अपना विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने कई घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया है। लेकिन तब तक दुकानों में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो चुका था। फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस अब आग लगने के कारण की जांच कर रही है।






