रुड़की के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के इमली खेड़ा के पास शनिवार की देर शाम एक तेज रफ्तार डीसीएम ट्रक ने रांगढ़वाला गांव निवासी प्रियांशु नाम के बाइक सवार एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की प्रियांशु की मौके पर ही मौत हो गई है।
बता दे की रांगढ़वाला गांव निवासी 29 साल का प्रियांशु अपनी बाइक की सर्विस कराने के लिए इमली खेड़ा गया था। देर शाम वापस लौटते समय एक तेज रफ्तार डीसीएम ट्रक ने प्रियांशु की बाइक को टक्कर मार दी। जिस कारण प्रियांशु की मौके पर ही मौत हो गई है। टक्कर मारने के बाद डीसीएम चालक डीसीएम को लेकर मौके से फरार हो गया। जिसको बाद में शिवालिक नगर के पास पुलिस के द्वारा पकड़ लिया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस में प्रियांशु के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। जहां पर आज रविवार को प्रियांशु के परिजन भी पहुंच गए है। पुलिस के द्वारा फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।













