रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास आज सुबह चलती हुई एक स्कूटी में अचानक ही आग लग गई। आग लगने के बाद स्कूटी चालक ने फुर्ती दिखाते हुए किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई है। जिसके बाद स्कूटी आग का गोला बन गई और कुछ ही देर में स्कूटी पूरी तरह से जलकर राख हो गई है।
बता दे की इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने की खबरे अक्सर सामने आ रही है। इसीलिए इलेक्ट्रिक वाहन चलाने वाले लोगो को सावधानी बरतने की जरुरत दिखाई दे रही है। इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लगने की ऐसी रुड़की से सामने आई है। दरअसल रुड़की की शक्ति विहार कॉलोनी निवासी आशू कुमार आज मंगलवार की सुबह अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी पर पर सवार होकर अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। रेलवे स्टेशन के पास पहुंचने पर अचानक ही आशू कुमार की स्कूटी से धुंआ निकालने लगा। इससे पहले आशू कुमार कुछ समझ पाता। तब तक स्कूटी में आग लग चुकी थी। तभी आशु कुमार के द्वारा किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई गई है। जिसके बाद स्कूटी आग का गोला बन गई और कुछ ही देर में स्कूटी लगभग पूरी तरह से जलकर राख हो गई। आशू कुमार ने बातचीत में बताया कि उनके द्वारा यह स्कूटी करीब दो महीने पहले खरीदी गई थी। जो अचानक ही जल कर राख हो गई है।













